Amazon Prime

Saturday, September 26, 2020

वाराणसी शहर से नजदीक चंदौली में प्राकृतिक नजारा झरने, चंद्रप्रभा अभ्यारण रोमांच से भर देगा

 

वाराणसी शहर से नजदीक चंदौली में प्राकृतिक नजारा, झरने, चंद्रप्रभा अभ्यारण रोमांच से भर देगा

चंद्रप्रभा अभयारण्य उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित है, यह वाराणसी से लगभग 60 किमी दूर है। 

चंद्रप्रभा डैम जो कि इसी अभ्यारण के पास है, नजदीकी जिलों के पर्यटक, स्कूल- कॉलेज के बच्चे यहां पर ज्यादातर आते हैं। शहर से कुछ ही दूरी पर शोर-शराबा से दूर शांति प्रिय माहौल और पहाड, झरना से गिरता पानी, हिरण ,बंदर अधिकतर दिख जाते हैं यह आम आदमी को प्रकृति के नजदीक का अनुभव देता है। 



यह कई घूमने की जगहों   जैसे राजदारी और देवदारी झरनों से और घने जगलों से घिरा हुआ है। इस अभयारण्य की स्थापना 1957 में एशियाई शेरों को संरक्षण देने के लिए की गई थी।

यहाँ साही, काले हिरन, चीतल, जंगली सूअर, सांभर, नील गाय, और भारतीय चिंकारा जैसे कई अन्य जानवर भी पाए जाते हैं।

यहाँ घड़ियाल और अजगर जैसे रेंगनें वाली प्रजाति के जीव भी पाए जाते हैं। यह अभयारण्य पक्षी प्रेमियों को खुश करने वाला हैं और 150 से अधिक देशी और प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है। यहाँ की मुख्य वनस्पति शुष्क पर्णपाती वन है।



यह अभयारण्य 78 स्क्वायर किमी में फैला हुआ है और विंध्याचल पर्वत श्रेणी की नौगढ़ और विजयगढ़ पहाड़ियों पर स्थित है। यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक है।



 अगर आप Nature प्रेमी है तो यहाँ घुमने जरुर जाए।  मुझे विश्वास है कि वाराणसी शहर के नजदीक इतना मनमोहक प्राकृतिक नजारा नहीं मिलेगा। 

 यहां जब भी जाए , खाने- पीने वाले सामान साथ ले जाए। 


काशी में शमशान की राख से होली का त्यौहार की शुरुआत ( Holi Festival in kashi)

  Holi Festival in kashi काशी में शमशान की राख से होली  के त्यौहार की शुरुआत उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्मशान घाट पर सैकडों शिवभक्तों  मान...